MATHURA-महोलीरोड पर वार्ड पार्षद ने गुलाब का फूल और कागज की थैली की राहगीरों को भेंट , पालीथिन उपयोग के बताए दुष्प्रभाव

भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। वार्ड 66 की पार्षद व बृज यातायात और जनजागरूकता समिति की श्वेता शर्मा ने महोली रोड बजरंग चैराहा पर राहगीरों को रोककर पोलीथिन बैग के दुष्प्रभाव बताए और उनसे आग्रह किया िकवे जीवन की सुरक्षा के लिए इनका प्रयोग कतई बंद कर दें।


उन्होने गांधीगिरी दिखाते हुए राहगीरों को गुलाब का फूल भी भेंट किया और साथ ही कागज के बैग भी। इस मौके पर बृजयातायात और जनजागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि पालीथिन प्रयोग से असमय निरीह जानवरों की मौत हो रही है। जमीन भी इससे बंजर की चादर में लिपटती जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता कमलशर्मा ने भी पालीथिन के दुष्प्रभावों से लोगों को सजग किया। इस मौके पर जय भारद्वाज, खुशी नन्दिनी,मनोज कमलेश, सुरेन्द्र, चिराग, नीतू अग्रवाल आदि मौजू रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*