BULAND SHAHAR-बुलन्दशहर हिंसा का मुख्या आरोपी गिरफतार , लेकिन नहीं कर रही अभी तक पुष्टि

– आरोपी ने सोशलमीडिया पर वायरल की वीडीयो मे अपने आप को निर्दोष बताया

भरत लाल गोयल


—————————————–
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी बजरंग दल के जिलासंयोजक योगेश राज को गिरफतार कर लिया गया है , हालांकि पुलिस उसकी गिरफतारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
योगेश को दंगा फेलाने के आरोप में गिरफतार किया गयाहै। योगेश ने बीते दिवस सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडीयो में कहा था कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। न हिसा से उसका कोई लेनादेना है। पुलिस उसकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। संगठन के पश्चिमी उप्र के सहसंयोजक प्रवीण भाटी ने भी कहा कि योगेश राज का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। उन्होने कहा कि समय आने पर जांच में पुलिस की मदद की जाएगी। गौरतलब हो कि बुलन्दशहर के स्याना गांव में गौकशी के बाद बवाल और पथराव में इंस्पेक्टर सुबेाधकुमार और एक ग्रामीण अमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*