PDU NEWS-राजस्थान में बिधानसभा चुनाव में रोचक हो रहा मुकावला

डीग कुम्हेर से कांग्रेस उम्मीदवार विश्वेन्द्र चुनाव मैदान में
भरत लाल गोयल
——————————————
राजस्थान में 200 बिधानसभा सीटों पर रोचक मुकावला हो रहा है। हालांकि अभी तक सभी सीटों पर काग्रेंस और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम उजागर नहीं किए हैं। लेकिन भरतपुर में मुकावला काफी रोचक होने जा रहा है।

डीग कुम्हेर सीट से कांगेस ने कुंवर विश्वेन्द्र को प्रत्याशी के रूप में उतारा है तो वहीं भाजपा ने भी इसी राजपरिवार से एक व्यक्ति को खडा किया है। इसी तरह वयाना, भरतपुर , नगर और नदबई सीटों पर काफी घमासान है। इस बार सत्ता किसकी झोली में जाएगी यह तो समय बताएगा , लेकिन चुनाव में राजस्थान के लोगों को रोचकता देखने को मिल रही है। बता दें कि पिछले पांच सालों से राजस्थान में मुख्यमंत्री बसुन्धरा के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्तासीन है। इससे पूर्व अशोक गहलोत के मुख्यमंत्रित्व में कांग्रेस सत्ता में थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*