यूपीपीसीएल की जेई परीक्षा में धांधली की बू आने लगी सामने

– ऐसे कई अभ्यर्थी भी पास हुए जो पास पास बैठे थे,
– सूची में 30 से 35 ऐसे अभ्यर्थी जो आगे पीछे रोल नम्बर के हैं
भरत लाल गोयल
——————————————


वर्तमान में दो साल से रूकी पडी उप्र पावरकारपोरेशन में अधिकारियों और इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभी हाल में विभाग ने जेई बिधुत का रिजल्ट आउट किया है। इसमें पास अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है। लेकिन यूपीपीसीएल की जेई भर्ती प्रक्रिया में गडबडी की बू खुलकर सामने आ रही है। आप सूची देखकर खुद अंदाजा लगा सकते हैं। कई अभ्यर्थी सीरियल में रोल नम्बर वाले पास हुए हैं। जबकि ऐसा कभी सम्भव नहीं होता है। आप देखेंगे कि रोल नम्बर के अंतिम दो डिजिट में 515 वाला पास हुआ है तो 516 वाला भी पास हो गया है। इसी तरह 951 पास हो चुका है तो वहीं 952 वाला भी सफल है। ऐसे दर्जनों अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके अलावा नार्मलाइजेशन को लेकर भी परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थी इसका कडा बिरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि नार्मलाइजेशन में 22 से ज्ज्यादा अंक का अंतर आ रहा है, जबकि इतना कभी नहीं होता हैं । अधिकतम यह सीमा पांच अंक से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए थी। इस तरह का पेपर ही क्यूं बनाया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पहली शिफट के पेपर की कटआफ 154 के आसपास गई है तो वहीं दूसरी शिफट के पेपर की कटआफ 132 के पास रह गई है, यह सब धांधली की ओर संकेत कर रहा है। अभ्यर्थियों ने यूपीपीसीएल के खिलाफ आन्दोलन करने की रणनीति तैयार कर ली है। बता दें कि सितम्बर माह से यूपीपीसीएल के जेई, एआरओ और ओए की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनकी ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। यह परीक्षा पूर्व में फरवरी 2018 में हुई थी, लेकिन परीक्षा में गडबडी के कारण उस समय भाजपा सरकार ने उक्त परीक्षाओं को निरस्त कर दिया था, अब पुन परीक्षाए ंकराई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*