भरत लाल गोयल
——————–
मथुरा। पति की दीर्घायु के त्यौहार को लेकर बाजार सज गया है। खरीदारी परवान चढने लगी है। खासकर सर्राफा बाजार और कपडा बाजार में तेजी आई है। यू तो श्रंगार प्रसाधनों की बिक्री में भी उछाल आ गया है।

मथुरा सहित आसपास के कस्बों के बाजार में भीड देखी जा सकती है। महिलाएं उस दिन वृत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। यही नहीं वे परम्परागत तरीके से पर्व को मनाएंगी। साडी और पेंट शर्ट की बिक्री एकदम बढ गई है। दूसरी ओर सर्राफा बाजार में भी उछाला आया है। चांदी की चीजें परवान चढ गई है। कोई अपनी पत्नी के कुडल खरीद रहा है तो कोई गले का हार। कोई पैरों की पायल। दुकानदार अशोक अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ तक बाजार दूना हो जाता है। अभी दो दिन से बिक्री में काफी उछाल आया है। ज्यादातर इस बार महिलाओं की डिमांड में परिवर्तन आया है। अब वे परम्परागत साडियां नहीं खरीद रही हैं। उनकी मांग नई डिजाइयन या लहरियां साडियों की ज्यादा है। वहीं बाजार में इस बार कडवे नहीं है। पहले चीनी के कडवों से त्यौहार पर बाजार अटा रहता था इस बार एक दो दुकान ही इसकी दिख रही हैं। इससे महिलाओं को समस्या का सामना करना पड रहा है। देहात से खरीदारी करने आई मोना ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल हुई है। यह पर्व उसका पहलीबार है। वह सादगी और परम्परा के साथ इसको मनाएगी। वह इस अवसर पर अपने पति को उपहार भी भेंट करेगी। क्या देगी, इस पर उसने बताया कि अभी निर्धारित नहीं है।






