दीनदयाल धाम में तीन दिन बहेगी लोक संस्कृति, संस्कार और शिक्षा की धारा

दो राज्यपाल और एक दर्जन मंत्री मेला में करेंगें शिरकत
फोटो- प्रेस वार्ता करते मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल,महामंत्री डॉ कमल कौशिक,निदेशक राजेंद्र प्रसाद।
दीनदयाल धाम,देवेन्द्र गोस्वामी। 
पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति, दीनदयाल धाम, फरह द्वारा उद्योग केन्द्र के अतिथि गृह में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे तीन दिवसीय मेला एवं प्रदर्षनी के संबंध में संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के उपाध्यक्ष डा0 रोषन लाल ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के पावन जन्मदिवस पर विगत वर्षों की भॉंति इस वर्ष भी तीन दिवसीय जन्मोत्सव दिनांक 6,7 एवं 8  अक्टूबर को पण्डित जी की जन्मभूमि दीनदयाल धाम में आयोजित किया जा रहा है। मेला में जनपद के शहीदों का सम्मान भी किया जायेगा।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति, दीनदयाल धाम के महामंत्री डा0 कमल कौषिक ने बताया इस तीन दिवसीय जन्मोत्सव मेला का विधिवत् रूप से शुभारम्भ दिनांकः 6 अक्टूबर, 2018 को प्रातः 8ः30 बजे से मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम के साथ होगा। उन्होने बताया कि प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता, सैन्य बलिदान सम्मान एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा वीरांगतना रानी लक्ष्मीबाई पर लघु नाटिका व राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम, कृषि एवं ग्राम्य विकास प्रदर्षनी का उद्घाटन, षिषुओं के रंगमंचीय कार्यक्रम एवं रसिया दंगल कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दूसरे दिन 7 अक्टूबर को पंण्डित जी के जन्मोत्सव पर हवन प्रातः 8 बजे से स्मारक भवन पर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, आल्हा एवं लोक संस्कृति कार्यक्रम, पं0 दीनदयाल उपाध्याय भावांजलि कार्यक्रम एवं रजत गुर्ज का विराट कुष्ती दंगल आयोजित होगा। तीसरे दिन 8 अक्टूबर को स्वस्थ्य गौ प्रतियोगिता एवं पशु चिकित्सा षिविर, महिला लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन मातृ मण्डल सेवा भारती आगरा द्वारा, श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता, प्रदर्षनी स्टाल प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण, संस्कृति मंत्रालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम चाणक्य का नाट्य मंचन एवं प्रहलाद सिंह टिपांडियां जी का भजन गायन तथा रात्रि में जिकडी भजन प्रतियोगिता विकास खण्ड फरह के परिषदीय षिक्षकों के सौजन्य से आयोजित होगी। मेला की सभी तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने बताया मेला एवं प्रदर्शनी में उत्तराखंड एवं झारखंड की महामहिम राज्यपाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी।
जन्मभूमि स्मारक समिति, दीनदयाल धाम के निदेषक राजेन्द्र कुमार ने बताया गया कि मेला एवं प्रदर्षनी का उद्देष्य भारत की प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति से जनमानस को बोध कराते हुए भातीय सस्कारों के साथ ही उनकी आर्थिक उन्नति कराना है। इस निमित्त मेला एवं प्रदर्षनी में किसानों का हित ध्यान में रखते हुए कृषि उपकरणों एवं उन्नत शील बीज छूट पर दिये जाते हैं।
पत्रकार वार्ता में महोत्सव समिति मंत्री राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष भीकम चन्द्र दुबे, महीपाल सिंह, नरेन्द्र पाठक, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर, सी0पी0 शर्मा सर्वव्यवस्था प्रमुखआदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*