– आगरा के होटल में प्रेसवार्ता कर बताया मेले का पूरा शिडयूल
– मातृमंडल की महिलाओं का जोश देखते बन रहा इस बार
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
आगरा। 6 अक्टूबर से दीनदयालधाम में आयोजित पं दीनदयाल स्मृति महोत्सव के आगाज में चंद दिन का समय अवशेष है। इस बार महिलाओं का मेले के आयोजन को लेकर जोश देखते बन रहा है।

रविवार को आगरा के एक होटल में मातृमंडल की महिलाओं ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर मेले की पूरी जानकारी प्रदान की और बताया कि मेले का आगाज छह अक्टूबर से हवनयज्ञ के साथ होगा। इसके साथ ही कार्यक्रमों की सरिता प्रवाहित हो जाएगी। मातृमंडल सेवा भारती की क्षेत्रीय बौद्विक प्रमुख व दीनदयालधाम की मंत्री रीना सिंह ने बताया कि छह अक्टूबर को 9 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
जिसमें उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य मुख्य अतिथि होंगी। 8 अक्टूबर को सुवह 10.30 बजे लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इसमें झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। प्रदेश सरकार की पर्यटनमंत्री रीता बहुगुणा भी इसी कार्यक्रम की शोभा बढाएंगी। सांय तीन बजे राधाकृष्णस्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इसमें भाजपा के पंजाब प्रांत के संगठन मंत्री दिनेश,प्रदेशमंत्री अंजुला माहौर आदि होंगी। इस बार कार्यक्रमों को नया लुक दिया जा रहा है। नए कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रोमांचकारी होंगी। प्रेसवार्ता में मातमंडल की विभागाध्यक्ष राजकुमारी सिकरवार, अनीता दुबे, रूबी शाक्य, अलका सिंह, ममता पचौरी, मिथलेश शाक्य, कुमुद पाण्डेय,लता शर्मा, रीता सिंह रश्मिकुलश्रेष्ठ, डा डिम्पल शर्मा आदि मौजूद थे।
—————————————-






