AGRA-एनआरआई युवती को झांसे में लेकर किया निकाह, फिर दिल दहलाने वाले किए कृत्य

रिपोर्ट-
मनोज गोस्वामी
सीनियर क्राइम रिपोर्टर
आगरा

आगरा में हैदराबाद की युवती के साथ एक युवक ने धोखा किया। विदेश में नौकरी के दौरान युवक ने उससे निकाह कर लिया। मगर, वह पहले से शादीशुदा निकला। युवती के 25 लाख रुपये और पांच लाख के गहने भी हड़प लिए। पीड़िता ने घर आकर शिकायत की। उसने पति पर अप्राकृतिक कृत्य और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया।

  
मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली युवती एक खाड़ी देश के एक कंपनी में एचआर मैनेजर की नौकरी करती थी। तभी उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। वह आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र का रहने वाला था। युवक ने खुद को अविवाहित बताया, उससे दोस्ती कर ली। बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। युवक ने उसके पास रखे 25 लाख रुपये और पांच लाख के जेवरात भी ले लिए।

युवती को पता चला कि पति की एक पत्नी घर पर रहती है, उसने विरोध किया। पति वापस आ गया। युवती पिछले दिनों अपनी ससुराल आ गई। पति उसे ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में लेकर रहने लगा। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। अपने दोस्तों के सामने भी उसे पेश कर देता था। पति की शिकायत ससुराल में की, लेकिन ससुरालियों ने उसकी पिटाई की।

ससुर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसका कहना था कि पति एक संगठन से जुड़ा है। इस मामले में पूर्व में भी युवती शिकायत कर चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*