– हजारों ग्रामीणों ने यहां आकर किया योग
न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। दीनदयालधाम से योग भगाए रोग की गूंज उठी तो हजारों हाथ योग की दिशा में आगे बढ गए। योग को लेकर यहां खूब कवायदी सी हुई। ग्रामीणों ने यहां के मैदान में योग कर शारीरिक लाभ लिया।

21 जून को विश्वभर में योग दिवस मनाया गया। चूंकि भारत आध्यात्मि जगत का विश्व गुरू रहा है। योग की शुरूआत भारत से हुई। भारत की पहल पर 21 जून को योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। जनपद में जगह जगह में योग दिवस मनाया गया। मथुरा शहर में पार्के में लोग योग करते देखे गए तो स्कूल कालेजों में भी चहलपहल रही। बडी बडी एजुकेशनल संस्थाओं ने योगासन कराए। मथुरा में चंदनवन, मानसनगर, धौलीप्याउ, सदर आदि स्थलों पर योग सिखाया गया तो कस्बों में भी जगह जगह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। फरह में दीनदयालधाम के अलावा कस्बे के सेठप्रेम सुखदास भगत इंटरकालेज में योग दिवस मनाया गया, इसमें चेयरमेन केके पचौरी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की।






