MATHURA-क्षत्रिय महासेना ने श्रद्वालुओं को लगाया भव्य भंडारा

84 कोस परिक्रमा करने वालों को भोजन करा कर ले रहे पुण्य


न्यूज डेस्क। पीडीयू समाचार
————————–
मथुरा। मलमास के चलते बृजचैरासी कोस की परिक्रमा करने वाले श्रद्वालुओं की आवभगत में भी कोई कोर कसर नहीं छोडी जा रही है।
राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना के तत्वावधान में टाउनशिप स्थित परिक्रमा मार्ग में लंगर लगाया गया। जहां गुजरने वाले सभी तीर्थयात्री और श्रद्वालुओं को प्रसाद और भोजन का वितरण किया गया। सेना के प्रेदश उपाध्यक्ष ठा केके सिंह ने बताया कि लंगर कई दिन तक चलेगा। लंगर में भंडारे का आयोजन किया गया है। जो श्रद्वालु 84 कोस की परिक्रमा कर रहे हैं उनको रोक कर प्रसाद दिया जा रहा है। इस मौके पर सेना की मथुरा ईकाई के अध्यक्ष भंवर सिह, महासचिव ठा अजय पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ठा सुरेश सिंह चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष ठा केके सिंह, प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी परमार, विष्णुपंडित, विनोद सिंह राणा,दुर्गी ठाकुर, ठा किशोर सिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*