डेस्क न्यूज। पीडीयू समाचार

—————————————
आगरा जनपद के मलपुरा के समीप स्थित मनकडपुर गांव के समीप बने कुआं में बीते दिन अचानक मोर गिर गया। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने मोर को सुरक्षित बाहर निकाला।
काफी समय से गांव के बाहर बना कुआं ग्रामीणों के लिए अनुपयोगी था। अस्सी फुट गहरे कुआं में बीते दिन अचानक एक मोर गिया। गा्रमीणों को पता लगते ही वाइल्उलाइफ एसओएस की टीम को काल किया। मौके पर पहुंची टीम ने मोर को काफी प्रयासों के बाद गहरे कुआं से मोर को जिंदा बाहर निकालकर उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड दिया।
दूसरी ओर मथुरा के ब्लाॅक फरह के गांव महुअन में माइनर किनारे ग्रामीण जलसिंह के खेत में अचानक रहस्मय परिस्थितियों में एक मोर की मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि मोर को मारा गया है। बहरहाल अभी तक इस बात के साक्ष्य सामने नहीं आ सके हैं कि मोर को मारा गया है या स्वंत ही उसकी मौत हुई है।






