देवेन्द्र गोस्वामी, मुख्य सम्पादक, पीडयू समाचार उप्र
मथुरा का लाल हेमंत बृजवासी राइजिंग स्टार जीतने के बाद मथुरा पहुंचा और भगवान बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर अपने दिन की शुरुआत की । परिवार में बेहद खुशी का माहौल है और परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की ।

मुंबई से राइजिंग स्टार का कॉन्पिटीशन जीतने के बाद हेमंत बृजवासी गुरुवार को मथुरा पहुंचे यहां पहुंचने के बाद हेमंत बृजवासी का जोशीला स्वागत किया गया । स्वागत का यह सिलसिला तकरीबन आधे घंटे तक चला और स्वागत समारोह होने के बाद हेमंत अपने परिजनों के साथ भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन के लिए रवाना हो गए । मंदिर पर बांके बिहारी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और अपने सुखमय जीवन की कामना की । हेमंत भगवान बांके बिहारी को तकरीबन 20 मिनट तक हाथ जोड़कर निहारते रहे और यहां से दर्शन करने के बाद घर के लिए निकल पड़े । मीडिया से मुखातिब होते हुए हेमंत बृजवासी ने कहा यह सिर्फ और सिर्फ मेरे जो भी वीवर्स हैं और उन्होंने मुझे जो प्यार दिया उसी की वजह से मैं यह राइजिंग स्टार कॉन्पिटिशन जीता हूं । और वीवर्स के साथ-साथ मुझे ठाकुर जी का भी मेरे बांके बिहारी का भी आशीर्वाद मुझे मिला यह ट्रॉफी मेरी है ही नहीं यह ट्रॉफी बांके बिहारी की और यहां की जनता की है जिसने मुझे प्यार दिया मेरा जो सफर है वह बहुत ही खूबसूरत रहा बहुत कुछ सीखने को मिला आप कई फिल्मों में मुझे गाना गाने का भी मौका मिल चुका है । बहुत अच्छी फीलिंग है अगर ठाकुर जी ने चाहा तो मुझे ऑस्कर अवार्ड भी बहुत जल्द मिल जाएगा । जब स्टेज पर मैं गा रहा था तो बहुत डरा लगा हुआ था और इतना बड़ा वर्ल्ड लेवल का कंपटीशन मेरी धड़कन बहुत तेज धड़क रही थी और जब मेरे ऊपर बारिश हुई फूलों की मैं समझ गया था कि मैं जीत गया हूं और विनर घोषित हो गया हूं फिर भी मैंने गाना नहीं छोड़ा । और इस जीत का श्रेय हमें अपने वीवर्स को और सारे ब्रजवासियों को और सबसे पहले दूसरे में देना चाहूंगा वह बांके बिहारी को देना चाहूंगा संगीत में एक बात होती है कि या तो सिक्सर या फिर जीरो पर आउट हो जाते है और जिन लोगों ने मुझे वोट दिया है । उनका धन्यवाद देता हूँ ।






