उच्च योग्यताधारी बेरोजगार युवा भी आए शादी को आगे

-गीता के साथ फेरे कर देंगे किसी भी युवा को मालामाल
– मूक-बधिर के साथ शादी को लगे बेरोजगार युवा भी लाइन में
– सरकार न केवल सरकारी नौकरी देगी वरन घर और कार भी देगी लडकी के साथ फेरे लेने वाले को
भरत लाल गोयल,एडीटर पीडीयू समाचार उप्र
मूक बधिर गीता किसकी किस्मत होगी, यह तो समय तय करेगा। बहरहाल उससे शादी को युवाओं की लाइन लग गई है। बेरोजगार युवा गीता को अपने कॅरियर के रूप में भी देखकर चल रहे हैं।
कुछ समय पूर्व पाकिस्तान से लाई गई मूक बधिर गीता ने बिदेश मंत्री सुषमास्वराज से मिलकर शादी की इच्छा जाहिर की थी । लडकी की राय पर केन्द्र सरकार ने प्रशासन और एनजीओ को गीता के वर की तलाश में लगा दिया है। बहरहाल गीता सीस्कीम-71 में निवास कर रही है। मूक बधिर संस्था आनन्द के माध्यम से युवाओं के प्रस्ताव विदेश मंत्रालय पहुंच रहे हैं। एक ब्राहमण युवा ने भी गीता के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन कुल प्रस्तावों में से गीता की पसन्द के बाद यूवक के साथ केन्द्र सरकार उसकी शादी करा देगी। मूक बधिर के साथ फेरे लेने वाला युवा भाग्यशाली होगा। उसे सरकार न केवल सरकारी नौकरी प्रदान करेगी,वरन कार, बंगला आदि सब कुछ मयस्सर होगा। शादी में पहलीबार इतना बडा आफर देख बेरोजगार युवाओं की प्रस्ताव के लिए लाइन लग गई है। उप्र से भी मथुरा सहित कई जिलों के युवाओं ने वैवाहिक प्रस्ताव आनन्द मूक बधिर संस्था को प्रेषित किए हैं। संस्था उन प्रस्तावों का डाटा सीधे विदेशमंत्रालय भेज रही है। कई युवाओं का कहना है कि यह सब किस्मत की बात होगी। क्या फर्क पडता है। मूक बधिर होने से। वे इशारे समझ लेते हैं। लेकिन गीता के साथ जिंदगी तो संवर जाएगी। कई बीए और एमए के साथ उच्च योग्यताधारी युवाओं ने भी गीता के साथ शादी करने की इच्छा जताई है। हालांकि यह फैसला तो स्ंवय गीता पर निर्भर करेगा। वह किस वर की माला तो चुनती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*