Mathura-ग्लोविश मीडिया एंड प्रोडक्शन द्वारा मिस्टर एंड मिसेज नार्थ इंडिया 2018 का ऑडिशन 22 को

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी

ग्लोबल मीडिया एंड प्रोडक्शन कंपनी के द्वारा मिस्टर एंड मिसेज नार्थ इंडिया 2018 का भव्य आयोजन आगरा मथुरा नेशनल हाईवे स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर प्रियंका जग्गा और राज चाहर जज की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि इस कंपनी के द्वारा नार्थ इंडिया के अलग-अलग बड़े शहरों में ऑडिशन किया जा रहा है।यह जानकारी मिरर इमेज क्रिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा प्रेस वार्ता मे दी गयी।और बताया गया मिस्टर एंड मिसेस प्रतियोगिता का मकसद युवाओं की प्रतिभाओं को आगे लाना है। मैनेजिंग टीम ने बताया इस प्रतियोगिताओं में उन्हें युवाओं का अच्छा खासा सहयोग मिल रहा है व आने वाले दो माह में प्रतियोगिता के ऑडिशन आगरा,मथुरा, गुडगांव,देहरादून आदि शहरों में लिए जाएंगे।इस शो का मेगा ऑडिशन दिल्ली व ग्रांड फाइनल जयपुर में होगा। जिसमें फिल्म स्टार अश्मित पटेल और महक चहल जज की भूमिका निभाएंगे। फिनाले में जाने वाले युवाओं का सभी खर्चा भी कंपनी बहन करेगी।फाइनल में पहुंचने वाले मिस्टर एंड मिसेज नार्थ इंडिया को कंपनी को 1 लाख नगद पुरस्कार और 1 साल के लिए वीडियो एल्बम शार्ट मूवी का एग्रीमेंट करेगी। इस मौके पर पीयूष चौधरी,प्रशांत भामर,पूजा सोलंकी,शानू,विक्रांत चौधरी,नेत्रपाल सोलंकी मौजूद रहे।

 

vidio –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*