मथुरा : बेटी को जन्म देना पड़ा भारी, पति ने पत्नी को निकाला घर से बहर,पत्नी ने कि पति को सजा कि माँग

 मथुरा=देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और देश के लोगों से बेटी बचाओ की अपील करते हैं लेकिन इस मुहिम का असर धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है । आज भी लोग बेटियों को एक अभिशाप मानते हैं और उन्हें पैदा नहीं होने दिया जाता । ऐसा ही एक मामला आया है मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मनोहरपुरा निवासी अशोक ने अपनी बेटी पूनम की शादी 19 फरवरी 2017 को आगरा के शाहगंज निवासी सोमदत्त पुत्र मुकेश पाल के साथ की थी । शादी के कुछ महीने बाद पूनम के ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी किया करते थे । पूनम ने बेटी को जन्म दिया तो पूनम बेहद खुश थी । उसने बेटी को जन्म दिया यह उसके ससुरालीजनों को नागवार था और इसी बात को लेकर उसका उत्पीडन शुरू कर दिया बता दें कि उसके ससुराली जन उसे 12 अप्रैल को रात्रि में मथुरा छोड़ गए उसके साथ हुई मारपीट से पूनम के दोनों पैर के साथ साथ पेट के भी गंभीर चोटें आई है । फिलहाल पूनम के परिजनों में थाना शहर कोतवाली के तहरीर दी दी है और पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जाँच में जुट गई है ।
 Report-Dk goswami

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*