621 करोड़ के फ्रॉड मामले में यूको बैंक के पूर्व CMD पर मामला दर्ज अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस सिलसिले में 10 स्थानों पर छापेमारी कर रही है जिसमें से आठ दिल्ली में और दो मुम्बई में हैं.

नई दिल्ली: सीबीआई ने यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल और अन्य के खिलाफ बैंक से 621 करोड़ रुपये की कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस सिलसिले में 10 स्थानों पर छापेमारी कर रही है जिसमें से आठ दिल्ली में और दो मुम्बई में हैं. अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि आरोपी व्यक्तियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत बैंक रिण की हेराफेरी करके यूको बैंक से(करीब) 621 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. उन्होंने कहा कि कौल के अलावा सीबीआई ने एरा इंजीनियरिंग इंफ्रा इंडिया लिमिटेड(मेसर्स ईईआईएल), उसके सीएमडी हेम सिंह भराना, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज जैन और वंदना शारदा, मेसर्स अलटियस फिन्सर्व प्राइवेट लिमिटेड के पवन बंसल और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*