मथुरा,फरह।भरतलाल गोयल
(विशेष संवाददाता)
मोहनसिंह पहलवान गणेशरा स्टेडियम की कोच व कुरकन्दा निवासी आसमां ने ओपन सीनियर स्टेट पावरलिफिटंग चेम्पियनशिप में स्वर्णपदक जीतकर मथुरा का नाम रोशन किया है।
जूनियर, सबजूनियर और सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय पावरलिफिटंग प्रतियोगिता का आयोजन आठ अप्रेल तक गाजीपुर में हुआ था। इसमें मथुरा की ओर से आसमां को टीम ले जाने का मौका मिला। टीम के सदस्य राकेशसिंह और लोकेश बघेल के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी गोल्ड या अन्य पदक से टीम महरूम दिखी तो कोच के रूप में गई आसमां ने मथुरा के लिए पदक झटकने को प्रतिठा बनाली ।उसने आनन फानन में एंट्री फीस जमाकर इवेंट में शिरकत की और अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए 63 किलोग्राम भार वर्ग में 7-8 महिलाओं को पीछे छोडते हुए गोल्ड पदक झटक लिया। आसमां अपने अनुभव बताती है कि मथुरा की प्रतिष्ठा का सवाल था। टीम में दो सदस्य थे। हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन जीत से दूरी बनी हुई थी। ऐसे में खुद उसने पदक जीतने का निश्चय किया। कोच आसमां के स्वर्णपदक लेकर स्टेडियम और गांव में लौटने पर ग्रामीणों और खिलाडियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर ताउ मुनीर और पिता इश्ताक ने आशीर्वाद भी आसमां को प्रदान किया। बता दें कि गांव की लडकी आसमां अब तक सौ से ज्यादा पदक जीत चुकी है। पावरलिफिटंग में वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी है।






