हाईटेंशन तार से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

फरह। थाना फरह क्षेत्र के गांव जमालपुर में बुधवार की सुबह हाईटेंशन बिजली के तार राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। गांव निवासी व भारतीय जनता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ठा सुरेश तरकर ने आरोप लगाते हुए कहा आए दिन  किसी ना किसी पक्षी की इन तारों व बिजली के पोल से ही टकराने पर मौत हो जाती है।कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई भी कर्मचारी वह अधिकारी हमें यहां आकर एक बार भी देखना उचित नहीं समझा।ग्रामीणों ने बताया हाईटेंशन तार के पोल में अर्थिंग बनी रहती है।इस पोल में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट होने की वजह से कोई ना कोई पक्षी या जानवर चपेट में आ जाता है। भविष्य में किसी बड़ी घटना को ध्यान में रखते हुए आला अधिकारियों को 1 दर्जन से अधिक बार फोन भी किए गए लेकिन एक बार भी आलाधिकारियों ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत के बाद वन रक्षकों को भी सूचना कर दी गई जिन्होंने आकर मोर के शव को कब्जे में ले लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*