– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मई को गऊ ग्राम परखम में करेंगे लोकार्पण

मथुरा। देवेन्द्र गोस्वामी

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मई को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम फरह में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण करेंगे।
रविवार को गऊ ग्राम परखम स्थित अशोक सिंघल सभागार सप्त ऋषि कुटीर में आयोजित बैठक में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बताया है कि 13 मई को हवन, गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 10:30 से गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र पर होगा। लोकार्पण कार्यक्रम अपरान्ह एक बजे से नवधा सभागार में केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ० स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज और अंतराष्ट्रीय कथा मर्मज्ञ श्री विजय कौशल महाराज श्रीधाम वृंदावन का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
उप मुख्यमंत्री छात्राओं के हॉस्टल, पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय, स्टूडियो का लोकार्पण, हर्बल गार्डन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कन्वेशन सेंटर और स्टाफ क्वार्टर के भूमि पूजन कर और बुनकर केंद्र में स्थापित नवीन मशीन के पूजन कार्यक्रम भी होगा।
कार्यक्रम की भोजन व्यवस्था में शिवकुमार शर्मा, जगमोहन पाठक, महिपाल, नत्थीलाल, अमित जैन, पूजन व्यवस्था में राकेश शर्मा, अतिथि आसन व्यवस्था में
शशिकांत, विनीत शर्मा, मनोज, राम पाठक रहेंगे। मंच व्यवस्था चंदशेखर एवं मीडिया प्रबंधन मुकेश शर्मा देखेंगे। अन्य व्यवस्थाओं में गोविंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश, नरेंद्र पाठक, उमेश शर्मा,जगदीश रहेंगे।
बैठक में अजीत महापात्र संयोजक, अखिल भारतीय गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डॉ० अनुराग शर्मा सदस्य गौशाला समिति, डॉ० केएमएल पाठक उपाध्यक्ष अकादमिक समिति, मनोज एवं चंद्रशेखर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*