सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

माखन सिंह निवासी मांगरोल अछनेरा , विगत हफ्ते मथुरा से मजदूरी करके अपने गांव लौट रहा था, तभी गांव झुडावई से पहले नहर के पुल के पास लघुशंका करने लगे तभी विपरीत दिशा से आई मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माखन सिंह के सिर और शरीर में गम्भीर चोटें आईं।

माखन सिंह को इलाज के लिए फरह सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को मजदूर मौत हो गई।

माखन सिंह की पत्नी सरोज ने फरह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने मोटर साइकिल चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*