फरह।देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़
सर्विस रोड पर बीरू परिहार निवासी मढ़ौरा ने श्री दाऊदयाल मोटर्स इलेक्ट्रीक ऑटो एजेंसी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जितेन्द्र चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष जाट महासभा ने मुख्य अतिथि रहे।
जितेन्द्र चौधरी ने इस मौके पर कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बीरू परिहार को इस नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री दाऊदयाल मोटर्स इलेक्ट्रीक ऑटो एजेंसी के उद्घाटन के साथ ही अब फरह में इलेक्ट्रिक ऑटो की बिक्री और सर्विसिंग शुरू हो गई है। एजेंसी के मालिक बीरू परिहार ने बताया कि वह विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक ऑटो बेचते हैं और उनकी सर्विसिंग भी करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्री दाऊदयाल मोटर्स इलेक्ट्रीक ऑटो एजेंसी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह एजेंसी फरह में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।






