कुरुकुंदा में भाई-भाई में खूनी संघर्ष,पुलिस पहुंची घटना स्थल,दो पकड़े

फरह। डीडीयू न्यूज

कुरुकुंदा निवासी रामेश्वर और सतपाल के बीच नजाई के पैसे को लेकर विवाद हो गया। रामेश्वर परिवार सहित मथुरा रहते हैं और उन्होंने अपने छोटे भाई सतपाल को खेत नजाई पर दे रखा है। कई बार कहने के बाद भी सतपाल ने नजाई का पैसा नहीं दिया, जिससे रामेश्वर ने सोमवार को लेबर लेकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने लगे।

सतपाल ने इसका विरोध किया और दोनों में झगड़ा हो गया।जानकारी अनुसार सतपाल ने ट्रैक्टर से गाड़ी तोड़ने और रामेश्वर पर चढ़ाने की कोशिश की,जिससे रामेश्वर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर दिए। झगड़ा होते ही मौजूद लोगों में अफरा,तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाईयों को पकड़ थाने ले आई।थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*