सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें कांग्रेस से बलवीर सिंह, समाजवादी पार्टी से सोनू सिंह एवं नजीम अब्बासी तथा बसपा से मुनेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी कमरों के अंदर लगे हुए अग्निशमन यंत्रों (सिलेंडरों) को बदला गया तथा नए सिलेंडर स्थापित किए गए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी नियमित रूप से अवश्य चेक करते रहे।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




