फरह। देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

फरह थाने में आयोजित समाधान दिवस में आई एक शिकायत का समाधान किया गया। थाना प्रभारी छोटे लाल, अपराध निरीक्षक यशपाल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक महिपाल सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस लगाया गया।
ठाकुर मिर्जापुर निवासी सतीश ने बताया कि उनकी जमीन पर पड़ोसी कब्जा कर रहा है। शिकायत सुनने के बाद मौके पर, लेखपाल और रैपुरा जाट चौकी इंचार्ज तेजेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर समाधान किया गया। सतीश ने बताया कि उनकी समस्या का समाधान होने से उन्हें राहत मिली है।
थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि समाधान दिवस में आई शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।




