कस्बा में निकाली काली की झांकी लगाया भंडारा,भक्तों ने लिया आनंद

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

आगरा मथुरा हाइवे स्थित फराह देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेला लगता है। इस अवसर पर पथवारी मंदिर से काली मां की झांकी निकाली गई, झांकी बस स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय, थाने के सामने, मुख्य बाजार, इंटर कालेज, परशुराम राम मंदिर, बिजली घर होते हुए फराह देवी मंदिर पर पहुंची।मंदिर पर महंत शिवराम शर्मा, मनोज अग्रवाल, केके पचौरी, नीरज एडवोकेट, ओम प्रकाश शर्मा, पंकज सिंघल, प्रतीक शर्मा,रजत अग्रवाल,विभोर गोयल,नीरज गोयल,राजेश अग्रवाल,राजेश उदयवाल, चंद्रशेखर वर्मा,आदि ने फूल बरसा कर झांकी का स्वागत किया। इस मौके पर हाइवे स्थित मां की रसोई रेस्टोरेंट के संचालक मनोज गुप्ता ने मंदिर पर सभी भक्तों के लिए भंडारा लगाया, जिसमें भक्तों ने आनंद लिया। मंदिर पर लांगुरिया का भी कार्यक्रम हुआ, जिसमें भक्तों ने भाग लिया। मंदिर पर फूल,बंगला सजाया गया। भक्तों ने मंदिर पर आकर पूजा-अर्चना की और माता की झांकी का आनंद लिया।
इस अवसर पर मंदिर के महंत शिवराम शर्मा ने बताया कि फराह देवी मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से लोग माता की पूजा करने आते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर पर हर साल दो दिवसीय मेला लगता है, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ होती है।
मां की रसोई संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने भंडारे का आयोजन किया है, ताकि भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि भंडारे में सभी भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर पथवारी मंदिर ओर हनुवान मंदिर पर फूल बंगला सजाकर प्रसाद वितरण किया जिसमे दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*