सीआईआरजी और भारत लाइवस्टॉक के बीच एमओयू व प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता

मथुरा,फरह।देवेन्द्र गोस्वामी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अधीन केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मखदूम, मथुरा ने भेड़-बकरी पालन के वैज्ञानिक आधुनिकीकरण के लिए भारत लाइवस्टॉक एंटरप्राइज एंड इनोवेशंस प्रा. लि., ठाणे (महाराष्ट्र) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए। CIRG ने अपने वैज्ञानिकों के दीर्घकालीन अनुसंधान से विकसित कई स्वामित्व तकनीकों का हस्तांतरण भी किया, जिनमें परजीवी रोगों की रोकथाम के लिए हर्बल एंटी-कॉक्सीडियल फ़ीड फॉर्मुलेशन, लगभग 20 प्रतिशत तक आंतरिक मीथेन उत्सर्जन को कम करने वाली मीथेन-लो फ़ीड तकनीक, तथा सीमेन डायल्यूटर उन्नत कृत्रिम गर्भाधान तकनीक शामिल हैं। भारत लाइवस्टॉक अपनी वैश्विक स्तर पर अद्वितीय एनिमल फेस रिकग्निशन तकनीक भी लागू कर रहा है, जिसके माध्यम से प्रत्येक पशु की पहचान, निगरानी और स्वास्थ्य की वास्तविक समय में मॉनिटरिंग संभव होगी, जिससे बड़े पैमाने पर सटीक एवं आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। समझौते पर CIRG के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चटली और भारत लाइवस्टॉक के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री शlनावlस कन्हिकोट ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनमें भारत लाइवस्टॉक के सीओओ एवं निदेशक श्री दिलीप शेलार तथा प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रवि रंजन और डॉ. के. गुरुराज शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*