फरह।फरह निवासी नीरज बने मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष

डॉ देवेन्द्र गोस्वामी, DDU NEWS 

फरह। मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के 79वें सत्र (2026-27) का चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हीरा कुंज रेजिडेंसी में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का निर्वाचन के द्वारा गठन किया गया किया गया, फरह निवासी नीरज कुमार गर्ग को टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुना गया, इसके अलावा महामंत्री रमाकांत भारद्वाज , कोषाध्यक्ष बृज मोहन चुने गए। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। चुनाव प्रक्रिया का नेतृत्व चुनाव अधिकारी अम्बरीष खंडेलवाल और गिरीश कुमार अग्रवाल ने किया।मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के

उपाध्यक्ष: वेद प्रकाश गोस्वामी, गौरव गर्ग,संयुक्त सचिव: महेश वर्मा, विदित वार्ष्णेय,ऑडिटर: माधव खंडेलवाल, पुस्तकालय मंत्री: कपिल सिंघल, सौरव कुमार अग्रवाल,मीडिया प्रभारी: शुभम अग्रवाल,पदेन पूर्व अध्यक्ष: विपिन कुमार अग्रवाल (प्रांतीय कोषाध्यक्ष, उपकास लखनऊ)

कार्यकारिणी सदस्य:- मोतीलाल अग्रवाल,अम्बरीष खंडेलवाल,दिलीप गुप्ता,गिरीश कुमार अग्रवाल,पवन कुमार अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल,हरे कृष्ण अग्रवाल,राजीव पराशर,अरविंद बंसल, सौरव अग्रवाल,हीरेन्द्र कुमार शर्मा चुनाव अधिकारी, अम्बरीष खंडेलवाल, गिरीश कुमार को चुना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*