मथुरा।16वीं वाहिनी सीआरपीएफ , मथुरा द्वारा गणेशरा स्थित कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन

सत्य प्रकाश,DDU NEWS 

मथुरा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 16वीं वाहिनी के गणेशरा स्थित कैंप में श्री नितिन कुमार, कमांडेंट, 16वीं वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन में दिनांक 07/03/2026 को लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सरल हेल्थ केयर, मथुरा के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री नितिन कुमार, कमांडेंट, डॉ. श्रीमती विजय लक्ष्मी चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), श्री जय प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री राजेश्वर सिंह यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री विजयानंद भोई तथा श्री अनंत हंस, सहायक कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों एवं जवानों को श्री नितिन कुमार, कमांडेंट, 16वीं वाहिनी द्वारा रक्तदान प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*