फरह।डीडीयू न्यूज़

थाना क्षेत्र के गाँव पिपरोठ में एक एक व्यक्ति ने पुलिस को गांव में आने पर धमकी दी ओर धक्कामुक्की की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विगत दिवस पिपरोठ निवासी भूरी पुत्र गोकुल का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था, उसी प्रार्थना पत्र चौकी रैपुरा जाट पर तैनात उप निरीक्षक सुशील कुमार अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ गांव में जांच के लिए गए तभी हरिओम पुत्र महावीर एक आया और पुलिस से गांव में आने की वजह पूछते हुए धमकी देने लगा और कहने लगा कि तुम पुलिस वाले यहां से भाग जाओ नहीं तो मैं जान से मार दूंगा इस पर पुलिस वालों ने से समझाया तो वह पुलिस से धक्का मुक्की करने लगा इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।






