DDU NEWS

मथुरा। कार्यक्रम का उद्घाटन कर निर्धारण अधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव, प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉo देवानंद जायसवाल एवं सप्लाई इंस्पेक्टर छाता श्री मोहन प्रकाश उपाध्याय ने किया। कान्हा की नगरी मथुरा में होली की धूम मची हुई है इसी कड़ी में मथुरा के धौलीप्याऊ रोड स्थित रेलवे ग्राउंड में पूर्वांचल होली मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह समारोह आपसी भाईचारे का प्रतीक है तदोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में ब्रज के लोकगीतों के साथ-साथ अवधी, भोजपुरी, मगही, मैथिली आदि गीतों पर हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। पूर्वांचल समिति के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय नंदकिशोर राय की पत्नी अनीता राय जी और श्री विजय सिंह जी को पूर्वांचल रत्न 2026 से सम्मानित किया गया। पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बी एस शर्मा ने कहा कि पूर्वाचल समिति,मथुरा लगतार सत्रह वर्षों से होली मिलन का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होली सामूहिकता और आनंदित जीवन जीने का संदेश देता है। सचिन रमेश सिंह के मुताबिक पूर्वांचल वासियों का एक साथ होली मिलन में शामिल होना ‘ प्रसन्नता का कुछ पल’ है जिसे हम सब ने मिलकर संजोया है।
संरक्षक श्री दास प्रजापति ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। उन्होंने गुलाल और फूलों की होली खेलने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष एस पी एन सिंह एडवोकेट ने कहा की गंगा जमुना की जो तहजीब है उसे जिंदा रखने के लिए बहुत लोगों की सहायता की जरूरत रहती है। कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के मुताबिक पूर्वांचल वासी एकजुट होकर एक साथ आनंदित हुए, वहीं जीवन के मीठे-कड़वे अनुभवो को साझा किया। वरिष्ठ सदस्य देबूलाल गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल समिति,मथुरा का यह 17 वां होली मिलन समारोह है। इसकी शुरुआत सन 2010 में की गई थी। इस रंगारंग कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री अमरेंद्र गुप्ता एवं मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पंडाल के बाहर बना सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर राम खिलाड़ी शर्मा,आभा द्विवेदी,जयराम सिंह ,मुकेश शर्मा,धर्मेंद्र यादव,जूली देवी, वत्स बंधु, निरंजन ठाकुर ,अशोक सिंह ठेकेदार ,गीता देवी, बृजेश बैरागी, सविता साहनी ,रितु मोहन ,आशुतोष सिंह, रिंकू यादव,बबली सिंह ,प्रमिला देवी ,सुरेश यादव, राजपति यादव, राम लखन साहनी,उर्मिला देवी,रिंकू शर्मा,कंचन रंजन, श्रवण गुप्ता,प्रिंस द्विवेदी ने अपनी आवाज से समा बांध दिया। चांदनी,समीक्षा यादव, प्रिया ,रिदम गुप्ता और सुषमा ने अपने नृत्य से सब का मन मोह लिया।
बाल कलाकारों में वत्स बंधु,आराध्या, लव,कार्तिक,वैष्णवी, श्रेया,अक्षत,काजल,माही शुक्ला, अक्षरा,अनुष्का,दिव्यांशु, अक्षया,आर्य मोहन,शुभम आदि ने अपने गीतों एवं नृत्य से पूरा माहौल होली मय कर दिया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो देकर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विष्णु यादव,एस एन दूबे ,महेंद्र भगत ,अभय शुक्ला ,विश्व मोहन,अनिल राय ,अरुण राय, चंदन पांडे, धनंजय तिवारी ,कौशलेश द्विवेदी ,घनश्याम सिंह ,मुकेश कुमार, कन्हैयालाल यादव ,किशोर कुमार, मनीष सिंह ,पीयूष राव , डी एल शाह गुप्ता, नीरज पाण्डेय,वेद प्रकाश पाण्डेय, राजनारायन पाण्डेय,नीतिश शर्मा, महेश शर्मा, शशि भूषण दुबे ,रविंद्र सिंह ,रामबाबू जायसवाल, विश्वनाथ पाण्डेय,गौरीशंकर कुमार,महेश शर्मा, डॉo यदुनाथ पटेल,विमल कुमार,शिवेश रंजन,अनंत कुमार,कुलदीप झा आदि उपस्थित थे।






