देवेन्द्र गोस्वामी, DDU NEWS

मथुरा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले की ओर से कल प्रस्तावित विधान भवन के घेराव को देखते हुए पार्टी के जिला मंत्री जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट ‘ उत्कर्ष ‘ और राज्य समिति सदस्य नसीर शाह एडवोकेट को जनपद पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है । पुलिस ने हालांकि ऐसी गिरफ्तारी का कोई औपचारिक पत्र नहीं दिया है लेकिन कहा है कि उन्हें इसके लिए ऊपर से आदेश है ।
पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन ( एटक ) की कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट ने इन गिरफ्तारियों की निंदा की है और इसे राज्य सरकार का अलोकतांत्रिक कदम बताया है । उन्होंने कहा कि जन आंदोलनों के प्रति सरकार का यह रवैया दर्शाता है कि वह जनता से डरी हुई सरकार है । उल्लेखनीय है कि पूरे उत्तर प्रदेश में जगह जगह माले के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है ।






