देवेन्द्र गोस्वामी, DDU NEWS

मथुरा। रिफाइनरी अपनी हरित व स्वच्छ छवि के लिए एक विषेष पहचान रखती है, और इस पहचान को बनाएजा रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील भी रहती है। इसी श्रृंख्ला में मथुरा रिफाइनरी द्वारा 21-22 फरवरी 2026 को रिफाइनरी नगर स्थित नगर चौपाल में 40वां वार्षिक फ्लावर शो आयोजित किया गया।
दो दिवसीय फ्लावर शो की शोभा बढ़ाते हुए मथुरा की माननीय सांसद हेमा मालिनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मथुरा रिफाइनरी के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि रिफाइनरी तकनीक, पर्यावरण और समाज के बीच सही सामंजस्य के साथ कार्य कर रही है और मथुरा क्षेत्र की शान है । उन्होंने फ्लॉवर शो का आनंद लिया और सभी को प्रकृति प्रेम के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन के दौरान मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल और रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ भारी संख्या में टाउनशिप निवासी उपस्थित थे।कार्यक्रम में श्लोक कुमार,आईपीएस,एस एस पी मथुरा ने भी शिरकत की और रिफाइनरी के प्रयासों की प्रशंसा की।
मथुरा रिफाइनरी में सन 1986 से लगातार फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है और इसके 40वें संस्करण के दौरान फ्लावरिंग प्लांट्स, डेकोरेटिव प्लांट्स और कट फ्लावर का उपयोग किया। फूलों से बनीं विभिन्न कलाकृतियां लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। फ्लावर शो के दौरान टाउनशिप के सैकड़ों निवासियों ने विभिन्न कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। दो दिवसीय आयोजन में टाउनशिप व आस पास के निवासियों ने फ्लावर शो का आनंद लिया और प्रकृति को सराहा और फ्लावर शो में बनी विभिन्न आकृतियों के सामने सेल्फी खींच कर अपने लिए सुंदर व मनमोहक यादें सजाईं।






