दीनदयाल धाम। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने जीवन के लिए रक्तदान को जरूरी 

देवेन्द्र गोस्वामी,DDU NEWS

दीनदयाल धाम। पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने लोगों को रक्तदान के लाभ बताए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रशांत गुप्ता, स्मारक समिति के मंत्री केशव प्रसाद शर्मा, मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, स्मारक निदेशक सोनपाल,ठा महिपाल सिंह जिला महामंत्री ने किया। रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं ने 42 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक जगमोहन पाठक ने सभी रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य शिविर में डा. अमित गोयल, डा. सचिन वशिष्ठ, डा. अजीत चाहर,डा. अनुपम शुक्ला, डा. ऋषि बंसल, डा. गरिमा बंसल, कैंसर विशेषज्ञ डा. वरुण अग्रवाल, डा. रेखा गुप्ता, नेत्र रोग चिकित्सक डा. सुमित, डा. नरेंद्र, डा. नितिन, डा. अजीत चौधरी ने मरीजों की बीमारी का निदान कर दवाइयां दीं। डा. हरि भदौरिया, कल्याणं करोति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भी मरीजों को सलाह दी।कार्यक्रम में डा. दिनेश,संगम लाल,राम पाठक, राजेंद्र प्रसाद शर्मा,भीकम चंद दुबे,राज दर्शन पचौरी,पारस ठाकुर,रविंद्र चौधरी,संजय अग्रवाल मंडल महामंत्री मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*