फरह।फिल्मी स्टाइल में भागे खनन के धंधेबाज,मिट्टी भरी ट्रॉली पलटी,मजिस्ट्रेट की गाड़ी ने किया पीछा नहीं आए हाथ

नाबालिग की फिल्मी स्टाइल ड्राइविंग देख दंग रह गए नायब तहसीलदार

5 फीट ऊपर से छलांग मार कर के गया ट्रैक्टर ट्रॉली,एक मिट्टी खलाकर भागा और दूसरे की पलटी ट्रॉली

फरह।डीडीयू न्यूज़ 
सरकारी गाड़ी को देखकर भागते समय मिट्टी से लदी ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर अधिकारी की गाड़ी देख लोगों की भीड़ लग गई।मौके पर पहुंचे खनन से जुड़े लोग पलटी हुई ट्राॅली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए।

मंगलबार की दोपहर करीब दो से नायब तहसीलदार की गाड़ी दीनदयाल धाम चौकी से गांव दौलतपुर होकर टोल प्लाजा की तरफ जा रहे थे।इसी दौरान मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को देख कर उन्होंने रोकने का इशारा कर हूटर चलाया। लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग निकला।

अधिकारी ने कार से पीछा किया तो थोड़ी आगे चलकर अनियंत्रित होकर ट्राॅली सड़क पर ही पलट गई। जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। अधिकारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पांच-छह लोग पहुंच गए और वह जबरन ट्रैक्टर को ले जाने लगे।
थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*