सत्यप्रकाश,DDU NEWS

मथुरा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिला मथुरा का महिला सम्मेलन का आयोजन ओल मंडल के गांव परखम किया गया।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान-महिला सम्मेलन में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री पूनम बजाज प्रदेश मंत्री भाजपा ने कहा कि जब तक देश की महिला आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, भारत की नारी शक्ति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न तभी साकार होगा। जब तक हर महिला को शिक्षा, रोजगार और सम्मान समान रूप से प्राप्त होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता की जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रहे है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है और प्रत्येक योजना में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा सिंह ने किया
विशिष्ट अतिथि संध्या जोशी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,विधायक पूरन प्रकाश बलदेव, कार्यक्रम सयोजक मुदिता शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, महामंत्री महिपाल,सुरेश तरकर
मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष ओझा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवानी ब्लॉक प्रमुख नीति सिंह, अजय परखम नीरज पवन भागवत माया देवी गुड़िया अग्रवाल नरेश कटारा विष्णु तरकर आदि सैकड़ों मातृ शक्ति उपस्थित रही ।






