जीजीआईसी परखम में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी
. 50 से ज्यादा मॉडल किए गए प्रस्तुत
सत्यप्रकाश, DDU NEWS

फरह। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परखम में विज्ञान गणित की प्रदर्शनी और शिक्षण सहायक सामग्री मेला लगाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडी माध्यमिक शिक्षा मुकेश चंद्र अग्रवाल रहे । प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर लगभग 50 मॉडल बनाए गए ,जिसमें चलित और अचलित दोनों प्रकार के मॉडल शामिल थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा, विज्ञान के नवाचार और नई तकनीक द्वारा भविष्य में तरक्की की जा सकती है। इस तरह की प्रदर्शनियां छात्रों में साइंस के प्रति रुचि भी विकसित करती हैं। इस मौके पर

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ प्रकाश चंद्र गुप्ता , नगला गंगाधर स्कूल की प्रधानाचार्य भारती पांडे, झुड़ावई स्कूल के हेड ललित गुप्ता, दीपमाला श्रीवास्तव ,अर्चना ,डॉ कमल कौशिक , परखम की प्रधानाचार्या श्रीमती सुषमा अग्रवाल, मुकेश शर्मा,कु रीना अग्रवाल,कु दीप्ति ,विज्ञान गणित प्रभारी शिखा ,महेश जोशी ,चंचल, लता,प्राची , वेद आदि मौजूद रहे ।






