DDU NEWS

फरह। एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।स्मारक में भाजपाइयों ने संगोष्ठी आयोजित हुई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी व पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने पूरे विश्व को एकात्मक का दर्शन दिया, अंत्योदय के उत्थान को विचार दिया। वह समाज के अंत का उत्थान चाहते थे।संगोष्ठी का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और मालार्पण करके किया गया। अध्यक्षता दीनदयाल धाम मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर ने की, जबकि संचालन हरिशंकर दीक्षित ने किया।
संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह, सत्यपाल चौधरी,महिपाल सिंह,नरेश कटारा,नगर पंचायत अध्यक्ष सालिगराम वटिया, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर,मनीषा पाराशर, मनीष ओझा,अजय परखम, रवि तरकर, दिनेश चौहान,राजेश उदयवाल, सुरेश तरकर,दिनेश गुर्जर, गजेंद्र चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





