सत्य प्रकाश, DDU NEWS

फरह। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परखम चामुंडा देवी मंदिर परिसर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया।
बुधवार को यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस, 17 सितंबर, बुधवार से शुरू हुआ है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिदिन समाज सेवा के कार्य करेंगे। और संगठन का विस्तार भी करेंगे। व पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आज के सफाई अभियान के मुख्य अथिति ब्लॉक प्रमुख अनिल तरकर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस से हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होता है और सेवा भाव जागृत होता है ।परखम ग्राम पंचायत में चले स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष ओझा द्वारा की गई । इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा, जिसमें गांवों में साफ-सफाई सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान मौजूद रहे पूर्व विवाह मोर्चा अध्यक्ष भवानी शंकर पचौरी प्रेमी प्रधान किसान मोर्चा महामंत्र सुरेश तरकर महामंत्री नरेश कटारा वीरेंद्र कुंतल पूरन सिंह भगवत सिंह जितेंद्र गजेंद्र चौधरी हेमंत सिंह गुड़िया अग्रवाल शिवानी अग्रवाल गौरी आर्य बघेल कल्याण प्रधान जमालपुर आज भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।





