सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा एवम समूह ने चंदौसी में आयोजित गणेश उत्सव के मौके पर अपने साथी कलाकारों के साथ बृज की कलाओं की अद्भुत प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे। बृज सांस्कृतिक संध्या में बृज के कलाकारों ने राधा कृष्ण से ओतप्रोत अनेकों लीलाओं एवं कलाओं का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में गणेश वंदना के पश्चात सर्वप्रथम राधा कृष्ण की वंदना एवं आरती के बाद मयूर रास, बृज की लट्ठमार और फूलों की होरी, माखन लीला, भवाई नृत्य एवं चरकुला नृत्य का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम में गार्गी वशिष्ठ, वीनस शर्मा, ओजस्वी, मुस्कान, राखी, तेजस्विनी सिंह, कुमारी रश्मि, तनवी शर्मा, नेहा त्रिपाठी, दीपक अग्रवाल, माधव, लोकेश, आदि कलाकारों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन माधव आचार्य ने किया।






