मथुरा।क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन,गौरव को मिला मैन ऑफ द मैच

आरबीएस कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, 20 टीमों ने लिया भाग

देवेन्द्र गोस्वामी

मथुरा।PDU समाचार


आरबीएस कॉलेज के क्रिकेट मैदान में बुधवार को फाइनल मैच के साथ जारी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया।
अतिथियों ने सबसे पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें खेल भावना के साथ क्रिकेट खेलने की बात कहीं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच मथुरा की सिंबोसिस क्रिकेट एकेडमी और ऐ जी स्पोर्ट्स के के बीच खेला गया। जिसमें की ऐ जी स्पोर्ट्स विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐ जी स्पोर्ट्स 20 ओवर में 106 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंबोसिस क्रिकेट एकेडमी ने मात्र 103 रन पर सिमट गई। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार और मैडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में आई थाना अध्यक्ष रिफाइनरी प्रशांत त्यागी व
भारतीय प्रेस आयोग (रजि.)के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र गोस्वामी ने विजेता टीम के कप्तान गौरव शर्मा को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।इस दौरानपंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा,न्यूज टुडे इंडिया के प्रधान संपादक बांके शर्मा,आयरन किंगडम जिम के संचालक हेमंत, आरबीएस कॉलेज के चेयरमैन पवन सिकरवार एवंम कार्यक्रम के व्यवस्थापक अरुण आदि लोग मौजूद रहे। आरबीएस क्रिकेट एकेडमी के संचालक गौरव शर्मा ने कहा मथुरा व आसपास के क्षेत्र में यह पहला लाइव टूर्नामेंट है गौरव शर्मा कहा यह ऑल इंडिया टूर्नामेंट था जिसमें देश भर के कई राज्यों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने आये थे।बताया राजस्थान क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेटरों की भी यहां सहभागिता रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*