फरह में पत्रकारों का होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

फरह।ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन फरह के द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान गुरुवार को स्थानीय ढाबा पर किया गया।फूलों की होली खेल पत्रकारों ने एक दूसरे से रंगों के इस त्यौहार की मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अनुज सिंघल ने की। संचालन पप्पू चौधरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मौजूद सभी सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलति के साथ हुआ। इस मौके पर विमल ठाकुर ने बताया कि होली के मौके पर एक दूसरे से मिलकर गले शिकवे दूर होते है। होली ब्रज की पारंपरिक त्योहार है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि ब्रज की होली देश विदेश में नाम है। होली मिलन समारोह व होली खेलने से राधा कृष्ण की लीला भी याद आती है। यह शौभाग्य है हम ब्रज में रहते है। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा,बाँके शर्मा,पंकज अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,भरत लाल,विनीत उपाध्याय भारतीय प्रेस आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र गोस्वामी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*