FARAH – तस्करी को ले जाए जा रहे गांजा सहित एक गिरफ्तार

पीडीयू समाचार

 फरह पुलिस द्वारा कस्बे के एक युवक को 550 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है | पुलिस के अनुसार युवक गांजा को तस्करी के लिए ले जा रहा था | जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि अभियुक्त लाला पुत्र नत्थी सिंह फरह में परखम चौराहा पर एक युवक मोबाइल पर किसी नशीले पदार्थ के लेन देन की बात कर रहा है | सूचना पर तत्काल पुलिस वहां पहुंच गई | पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास आधा किलो से ज्यादा गांजा मिला | मोहल्ला व्यापारियान फरह निवासी युवक को गांजा सहित साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*