FARAH – फरह में प्राचीन शिव मंदिर पर हुई राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता

– दो वर्गों में 38 जोड़ों ने लिया भाग
—————————————-
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————-


फरह| जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कस्बे के थाना परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई | इसमें राधाकृष्णन बने 38 जोड़े नन्हें मुन्नों ने प्रतिभाग किया |
प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया| प्रथम वर्ग 5-10 वर्ष की आयु के बच्चो को शामिल किया गया तो द्वितीय वर्ग में 10-15 वर्ष के किशोर किशोरियों को रखा गया| कस्बे बालकों को उनकी मांएँ कृष्ण और राधा के रूप में सजाकर लाई| अधरों पर बांसुरी, कमर में लकुटिया और पीताम्बर ओड़े, राधा बनी लड़कियों के हाथ में लगे मटके साक्षात द्वापर युग का नजारा प्रस्तुत कर रहे थे | निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर प्रथम वर्ग में मानवी गर्ग व डॉलसी पहले स्थान पर, रजत अग्रवाल, अंशिका द्वितीय स्थान पर रहे | सिमरन तरकर और प्रियांशी तरकर को तृतीय स्थान मिला | किशोर वर्ग में 24 जोड़ों ने शिरकत की, इसमें अंशिका – अनन्य, कशिश-वैष्णवी और ईशा – तन्वी को क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ | प्रतियोगिता भोले बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कराई गई | विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया | इस मौके पर अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में दीनदयाल स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल जी, सह-क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, चेयरमेन के के पचौरी, मंत्री संजू लाला, महामंत्री वूनी वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश सिंघल, राजीव अग्रवाल, अमित वर्मा, घनश्याम सुनार, सुरेश अग्रवाल, बबलू, अशोक, उदय वाल, सोनू, सेंसी, डॉ प्रेमचंद, रामेश्वर, सुंदर सिंह, नरेंद्र सभासद, जयपाल व निर्णायक मंडल में कमलेश चौहान, संतोष और सुषमा दीक्षित रहीं | समिति अध्यक्ष ने कार्यक्रम समापन पर सभी को बधाई दी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*