MANT-आशा संगिनियों ने पीटा बीसीपीएम बैठक के लिए सुबह से बैठी आशाओं का फूटा गुस्सा मांट। सामुदायिक स्वास्थ्य

हरेकृष्ण गोयल


केंद्र मांट से सम्बद्ध आशा संगिनियों ने जमकर हंगामा काटा और बीसीपीएम(प्रखंड समुदाय प्रक्रिया प्रबन्धक) की पिटाई कर डाली।

आशा संगिनियों को सोमवार को बैठक के लिए बुलाया गया था,ज्यादातर आशा संगिनियों को सुबह 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुला लिया गया था,पर दोपहर दो बजे तक उनकी बैठक शुरू नहीं की गई,आशाओं का कहना था कि उनके छोटे छोटे बच्चे हैं जिन्हें घरों पर छोड़ कर आईं है,पर अभी तक उनको बेबजह बिठा रखा है।

दोपहर के दो बजते ही आशाओं के सब्र का बांध टूट गया उन्होंने बीसीपीएम के कक्ष को घेर लिया,तब तक आशाओं ने पुराने गुबार भी निकालना शुरू कर दिया,और बीसीपीएम अमित को बाहर खींच कर जम कर धुन डाला।

सूचना पर थाना पुलिस और पुलिस पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई।एसएसआई दिनेश चंद्र शर्मा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने कुछ आशाओं के साथ वार्ता की,वार्ता के दौरान जैसवाँ की आशा संगिनी मीना चौधरी,गढ़ी बालकिशन की साधना शर्मा व पानीगांव की यशोदा ने आशा संगिनियों का पक्ष रखते हुए। बीसीपीएम पर गम्भीर आरोप लगाए, इन्होंने बीसीपीएम पर रिश्वत लेने और लाभार्थियों से जबरन वसूली कराने का आरोप लगाया,जबकि एक एएनएम पर भी बीसीपीएम से मिली भगत का आरोप लगाया। आशा संगिनियों का आरोप है कि उन्हें डिलीवरी केस आदि पर सरकार द्वारा निर्धारित राशि प्रोत्साहन स्वरूप मिलती है,उसमें से भी उनसे रिश्वत मांगी जाती है। आशा संगिनियों ने कहा कि व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

नहीं हो सका कोई समझौता

केंद्र अधीक्षक ने पुलिस को यह कह कर लौटा दिया कि विभागीय मामला है,खुद सुलझा लेंगे,पुलिस के जाने के बाद भी दोनों पक्षों के मध्य कोई समझौता नहीं हुआ,केंद्र अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने कहा कि अभी दोनों पक्ष गुस्सा में हैं,जल्द ही दोनों पक्षों को बैठाकर सुलहनामा कराया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*