BALDEO-बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सुरेन्द्र चौधरी बलदेव

बलदेव।उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुपालन में आज “न्याय पंचायत हथकोली बलदेव पर न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन श्री बलभद्र इण्टर कालेज बलदेव पर हुआ।जिसका शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय एवं श्री बलभद्र इण्टर कालेज के प्रवन्धक सुधाकर उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वतीजी की प्रतिमा पर दीप जलाकर एव माला पहनाकर किया।

खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के पचास,सो,,दो मीटर दौड़ बालिका और बालको की, जूनियर स्तर पर सो,दो,चार सौ मीटर, कबड्डी, खो – खो ,लंम्बी कूद, गोलाफेंक, तस्तरी म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजय बच्चों को शील्ड एवं मैडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत हथकोली के समस्त बच्चो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ब्लाक व्यायाम शिक्षक ब्रजेश यादव, अशोक गौतम,अशोक वर्मा,अशोक कुंमार किलोनी, शेलेन्द्र, प्रमोद यादव ,रश्मि अग्रवाल,सीमा वर्मा, रामेन्द्र कुमार,विजय कुमार सिंह, कृपाल सिंह, महेश वर्मा, जितेंद्र कुमार,अवधेश कुमार, देवेन्द्र कुमार,महेश कुमार, आदि उपस्थित हुए। खेल कूद प्रतियोगिता के संयोजक एवं संचालन न्याय पंचायत प्रभारी मनमोहन दुबे ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*