नगर में होंगे अनेक कार्यक्रय
सुरेन्द्र चौधरी बलदेव
P
ब्रजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज की जन्म स्थली में उनके जन्म उत्सव बलदेव छठ महोत्सव को भव्य बनाने के लिए मन्दिर कमेटी ने तैयारियां प्रारभ्भ कर दी है। इस बार नौ दिवसीय जन्म उत्सव कार्यक्रम ठाकुर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में आयोजित किये जायेंगे। जन्म उत्सव को लेकर ब्रज के प्रमुख मंदिरों के साथ बलदेव में उमंग व उत्साह से तैयारियां प्रारंभ हो गई है । जन्मोत्सव उत्सव के दौरान मंदिर में सेवायत गोस्वामी समाज सुबह और शाम अपने आराध्य के समक्ष बधाई गायन कर रहे हैं। मन्दिर के बाराद्वारी चौक में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है । जो आज मंगलवार से प्रारभ्भ होकर चार सितंबर तक चलेगी। आज मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा की परिक्रमा दो बजे से कथा स्थल से निकलेगी। व्यासपीठ से भागवत मर्मज्ञ श्री श्रवणा नन्द सरस्वती महाराज कथा का रसपान भक्तों को कराएंगे। प्रमुख संत नो दिन तक भागवत कथा के दौरान प्रवचन देंगे । जिसमें श्री राजेंद्र दास जी महाराज मलूक पीठाधीश्वर, गुरु शरणानंद जी महाराज, महंत फूलडोल बिहारी जी महाराज ,हरि बोल महाराज, पंकज बाबा के साथ अन्य प्रमुख सन्त उपस्थित रहेंगे। मंदिर रिसीवर राम कटोर पांडे ने बताया ठाकुर श्री दाऊजी महाराज की जन्म स्थली बलदेव में उनका जन्मोत्सव द्वापर कालीन परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। जिसमें प्रात काल से ही मंदिर में शहनाई वादन, वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा बलभद्र सहस्त्रनाम के पाठ किये जाएंगे । दाऊजी महाराज एंव रेवती मईया को पंचामृत का अभिषेक कराके उनको दिव्य आभूषण जवाहरात धारण कराये जाएंगे । जवाहरात के दर्शन मात्र वर्ष में तीन बार ही प्रमुख उत्सव पर होते हैं । दिव्य आभूषणों की आभा में ब्रजराज छठ के दिन दर्शन देगे। इसी दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी । जिसमें 5100 सो कलशों के साथ शोभायात्रा में महिलाएं पीत वस्त्र शोभायात्रा पहनकर चलेगी। ग्यारह कुंतल लड्डू का भोग लगाकर सेवायत गोस्वामी समाज में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा । रात्रि में सांस्क्रतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया जायेगा। इस दौरान दिनेश पांडे, मधुसूदन पांडे ,गोकुलेश पांडे ,बृजेश पांडे ,बृज बिहारी पांडे ,हरीश पांडे ,प्रशांत आदि उपस्थित थे।






