Pdu samachar
———————————

अलवर | कनिष्का फाउंडेशन की ओर से जीवन धारा ब्लड बैंक अलवर में ब्लड डोनेशन कैम्प काआयोजन किया गया। जिसमें 71 यूनिट रक्त दान किया गया | रक्तदाताओं को प्रेरित करने के लिए उनको प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया | ब्लड डोनर संगीता गौड़ ने बताया कि रक्तदाताओं में रक्त दान को लेकर बेहद जोश रहा | महिलाओं ने भी रक्तदान में अपनी भूमिका निभाई | कनिष्का फाउंडेशन के डायरेक्टर रवि रिन्कू और उनकी पूरी टीम,संगीता गौड़,मूलचंद सैनी द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए मोटीवेट किया गया। शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त डोनेट किया गया। फ़ाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह ओर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया | साथ ही सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से टी-शर्ट भी वितरित की गई।






