MATHURA – कोर्ट कमिश्नर ने परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

– गोवर्धन में सीवरेज प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे एनजीटी कोर्ट कमिश्नर 

– परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह

 -गंदगी मिली, सीवरेज प्लांट की दो मोटर बंद मिली 

परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- गिरिराज जी की परिक्रमा के सौंदर्यीकरण एवं सरंक्षण को लेकर एनजीटी न्यायालय के सख्त दिशा-निर्देशों के चलते कोर्ट कमिश्नर ने परिक्रमा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। एनजीटी ने 17 बिंदुओं के अनुपालन में शासन-प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है लेकिन न्यायालय में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं कि आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। कमिश्नर आनंदवर्धन शुक्ला ने परिक्रमा मार्ग के साथ-साथ सीवरेज प्लांट का निरीक्षण किया। श्रावण मास की पूर्णिमा पर एकादशी से ही अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह फैली मिली गंदगी की कमिश्नर ने स्वयं माॅनीटरिंग की। दानघाटी मंदिर के समीप चढ़ने वाले दूध की पाॅलीथिन व अन्य कूड़ा-कचरा फैला हुआ मिला। सीवरेज प्लांट की पांच में से दो मोटर बंद मिली। उन्होंने परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम राहुल यादव से चर्चा की। ईओ नगर पंचायत रजनीश शर्मा ने बताया कि जल्द ही बंद पड़ी मोटर को चालू किया जाएगा। पाइप के हिसाब से तीन मोटर ही पर्याप्त हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*