UTTAR PRADESH – एसटीएफ ने बीजेपी विधायक की हत्या की प्लानिंग कर रहे एक लाख के इनामी शार्प शूटर को दबोचा

Pdu samachar

उत्तर प्रदेश:- पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बीजेपी विधायक सुशील सिंह को मारने की प्लानिंग कर रहे शार्पशूटर्स को दबोचा है|
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है| दरअसल, वाराणसी में मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने तीन लोगों को पकड़ा है|
जिसमें कुख्यात अपराधी शिव प्रकाश तिवारी उर्फ धोनी तिवारी भी शामिल है| तिवारी पर एक लाख रुपये का इनाम है | तिवारी के अलावा मनीष केसरवानी और अंजनी सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है|
एसटीएफ ने बदमाशों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और तमंचे बरामद किए हैं| गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बीजेपी विधायक सुशील सिंह की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे थे| बता दें कि सुशील सिंह चंदौली के सैयदराजा से विधायक हैं|
गौरतलब है कि शूटर तिवारी साल 2011 में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक विष्णु दत्त ओझा की हत्या के मामले में भी आरोपी है| फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*