NEW DELHI – बेटी, मित्र, परिचितों ने प्रार्थना सभा में किया सुषमा स्वराज को याद

Pdu samachar

नई दिल्ली | बांसुरी स्वराज ने कहा कि सुषमा स्वराज बहादुर थीं, जो संसद में शेरनी की तरह दहाड़ती थीं | उनके चेहरे पर पांच साल के मासूम बच्चे की तरह हंसी भी होती थी| उनकी अनुपस्थिति को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा|
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए राजधानी दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की गई| प्रार्थना सभा में परिवार के सदस्य, दोस्त और शुभचिंतकों ने सुषमा स्वराज को याद किया| पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मैं धन्य हूं जो उनकी बेटी हूं|
प्रार्थना सभा में बांसुरी ने कहा, बहुत से लोगों ने उनकी ममता का अनुभव किया है और महसूस किया है, इसीलिए मैं जानती हूं कि लोग यहां केवल हमारे दर्द को साझा करने के लिए नहीं , बल्कि इसे महसूस भी कर रहे है|
कार्डियक अरेस्ट के चलते मंगलवार रात को उनका निधन हो गया था| बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा, परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों ने भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि दी|
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने अपने पिता स्वराज कौशल के साथ गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा नदी में अस्थियों का विसर्जन किया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*